11 किलो का केक काटकर मोदी के दीर्घायु होने की कामना

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

modi-brasth-dayफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के 66 वां जन्मदिन मनाकर 11 किलो का केक काटा| इसके साथ ही सभी ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की| कार्यकर्ताओ को आने वाले 2017 के चुनाव के लिये अभी से जुट जाने के निर्देश भी पार्टी नेताओ की तरफ से दिये गये|

शहर के चौक पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी नेता एकत्रित हुये| जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम पूर्व गुजरात के तीन बार सीएम रहे और विकासशील पहचान बनायी| उन्होंने कहा कि बीते ढाई वर्ष के शासन काल में 80 जन कल्याणकारी योजनाओ को आम जनता के लिये चलाकर विकास को पंख दिये| पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान नई ऊँचाई छू रहा है| राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी की जन कल्याणकारी योजनाये मोदी एप के माध्यम से सभी के मोबाइल पर उपलब्ध होगी| युवाओं की ललकार से यह साफ़ हो गया है कि मोदी की लोकप्रियता से सपा, बसपा, कांग्रेस घबरागयी है| युवा मोर्चा कार्यकर्ता 265 के आंकड़े को पार कर देंगे| इस दौरान भाजपा नेताओ ने 11 किलो का केक काट सभी को बधाई दी|

डॉ० रजनी सरीन ने कहा कि मोदी ने महिलाओ के लिये भी तमाम जनकल्याणकारी योजना चलाई| जिससे आज देश की महिला शक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है| आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश की महिला बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी| पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, प्रवल त्रिपाठी, नरेन्द्र राठौर, सरल त्रिवेदी, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे|

आईटी सेल के जिला संयोजक मयंक सिंह बुंदेला ने कार्यकर्ताओ के साथ सिकत्तरबाग़ के एक विधालय में मोदी का जन्मदिन मनाया| इस दौरान महिपाल सिंह, रत्नेश सक्सेना, रुपेश गुप्ता, प्रांशु दत्त द्विवेदी, विक्रांत शुक्ला, केशव मिश्रा, अंकित गुप्ता, रोहित दीक्षित आदि मौजूद रहे| नरेन्द्र मोदी टीम के जिलाध्यक्ष अंकुश कश्यप ने चौक पर केक काट जन्मदिन मनाया| भाजयुमो के जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा ने अपने साथियों के साथ फतेहगढ़ की दलित बस्ती में मोदी का जन्मदिन मनाया| और सफाई अभियान चलाकर बच्चो को कांपी, पेंसिल वितरित की|