अमरूद के बाग में फांसी पर लटका मिला युवक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

FANSIफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम किसरौली में 40 वर्षीय शिवकुमार शर्मा पुत्र रामकृष्ण शर्मा का शव अमरूद के बाग में लटका मिला| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

गुरुवार सुबह कुछ लोगो ने एक शव पुष्पराज गंगवार के बाग़ में लटका देखा| मौके पर पंहुचे प्रधान ब्रजराज ने सुचना फैजबाग चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह को दी| सूचना मिलने पर वह मौके पर पंहुचे| उनके जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी| मौके पर पंहुचे मृतक के पिता रामकिशन शर्मा ने शिनाख्त कर बताया कि पुत्र नौकरी की तलाश में घर से निकला था| पुलिस ने शव कापंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया|

शव का पोस्टमार्टम डॉ० योगेन्द्र सिंह ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का कारण फांसी लगने के दौरान स्वांस नली अबरुद्ध होना बताया गया है|