खफा सपा नेताओ ने एसपी से की मुलाकात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

sp-vishvas-guptaफर्रुखाबाद: बीते दिनों सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा आईटीआई पर ठंडी सड़क पर दिये गये धरने और सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने से सपा नेता आक्रोशित हो गये थे| उन्होंने इस मामले में एसपी से मिल दोषी पुलिस कर्मियों और पुतला फूंकने वाले बीजेपी नेताओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग की|

सपा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने एसपी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि बकरीद का त्योहार व गणेश चतुर्थी के चलते जनपद में धारा 144 लागू है| इसके बड़ा भी सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में ठंडी सड़क पर धरना दिया गया| इसके साथ ही साथ भाजपा नेताओ ने सीएम का पुतला भी फूंका| जिस समय पुतला फूंका गया उस समय पुलिस प्रशासन मूक बना रहा| इसी तरह से 15 दिन पूर्व भी आवास विकास में सीएम का पुतला भाजपा नेताओ ने फूंका था जिसमे भी कोई कार्यवाही नही की गयी| सपा नेताओ ने एसपी राजेश कृष्णा ने मिलकर पुतला फूंकने के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है|

सपा नेताओ विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है| यदि यह लोग बाज नही आये तो सपा पीएम मोदी के पुतले गली-गली फूंकेगी| एसपी ने सपा नेताओ को कार्यवाही करने का भरोसा दिया है| धारा 144 के सम्बंध में डीएम जानकारी देंगे| इसके बाद सपा नेताओ ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| लेकिन जिलाधिकारी के ना मिलने पर उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से भेट की| नगर मजिस्ट्रेट ने सपा नेताओ को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश से बीते 30 जुलाई से 30 सितम्बर तक धारा 144 शहर में लगी है| उनसे बीजेपी नेताओ ने धरने की अनुमति नही ली|

इस दौरान चाँद मो० खां, अनिल यादव, बंटी यादव, ताहिर अंसारी, पंकज गुप्ता, पदम पाण्डेय, रजत क्रन्तिकारी आदि मौजूद रहे|