गणेश महोत्सव में महाकाल भस्म की झांकी

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

MHAKALफर्रूखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव देवी मन्दिर में हुए प्रथम गणेश महोत्सव में भक्तो व कमेठी के लोगो सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया| जिसमे महाकाल भस्म लोगो के आकर्षण का केंद्र रही|

प्रथम गणेश महोत्सव में वृहस्पतिवार को हुए शाम महाकाल भस्म व झांकी का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| महाकाल भस्म आरती की शुरुआत श्याम वर्मा ने की। महाकाल भस्म की झाँकी देखने को देखने के लिये आये श्रद्धालु टकटकी लगाये भगवान में लीन नजर आये| कार्यक्रम का समापन गनपति की आरती से हुआ| उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया| इस दौरान श्यामू, सोनू मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, मंयक, हृदेश आदि मौजुद रहे|