सपा सरकार ने कि दलितों की उपेक्षा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

ashok dohare bjpफर्रुखाबाद: भाजपा से इटावा सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि बसपा ने दलितों का सौदा किया और सपा के शासन काल में दलितों की जमकर अपेक्षा हुई| भाजपा सरकार ही दलितों का उत्थान करना चाहती है|

फतेहगढ़ के दलित बस्ती काशीराम कालोनी में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में पंहुचे इटावा के सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि मै बसपा में मंत्री था| बसपा में लोकतंत्र नही है| बसपा में मायवती की तानाशाही चलती है| इसके साथ ही मायावती दलितों के वोट का सौदा भी करती है| उन्होंने आजम खां के वयान पर कहा कि बाबा साहब को भूमाफिया करार दिया गया भाजपा इससे आक्रोशित हुई और सड़को पर उतरी| सपा सरकार के शासन में दलितो की अपेक्षा हुई है| भाजपा सरकार ही दलितों का उत्थान कर सकती है|

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों की बड़ी भागीदारी होगी| भाजपा इस की इस चुनाव में लहर है| प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि दलित समाज भाजपा की ओर आकर्षित हो रहा है| केंद्र सरकार में दलितों के लिये बड़ी योजनाये है| चेयर मैंन शमसाबाद विजय गुप्ता ने कहा कि दलितों के लिये बीजेपी ने जो किया वह किसी अन्य पार्टी ने नही किया| इस लिये दलित का वोट बीजेपी को ही जायेगा| इस दौरान प्रभात अवस्थी, रामवीर शुक्ला, पवन मिश्रा, अश्नीय चक, रामभरोसे चक, अंचल सिंह परिहार आदि मौजूद रहे|
आईटी सेल के चारो जिला प्रभारी घोषित </स्ट्रांग
बीजेपी आईटी सेल की सिकत्तरबाद में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने चारो विधान सभा के प्रभारी की घोषणा आकर दी | जिसमे भोजपुर में शंकर सिंह, सदर से गोपाल सारस्वत, कायमगंज से अजीत गंगवार व अमृतपुर से विकास कुशवाहा की घोषणा की गयी|