कंपिल में भी ग्रामीणों व बदमाशो में मुठभेड़, कार बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

carफर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में गाँव की रेकी करने के दौरान बदमाशो और ग्रामीणों में मोर्चा बंदी हो गयी| ग्रामीणों के आगे अपने को कमजोर मान बदमाश मौके पर अपनी कार छोड़कर भाग गये| पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है|

गाँव के किनारे रात तकरीबन 9 बजे लाल रंग की आई-10 कार पर सबार बदमाश पंहुचे| ग्रामीणों के अनुसार पहले उन्होंने पूरे गाँव की रेकी की और बाद में कार गाँव के किनारे खड़ी कर दी | तभी उन्हें दूर से एक दुग्ध वाहन आता दिखाई दिया| बदमाश पुलिस होने के शक में खेतो की तरफ भाग गये | जब गाड़ी चली गयी तब बदमाश अपनी कर चालू करने का प्रयास करने लगे| तभी सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गयी| पुलिसदेख बदमाश बाजरे के खेत में घुस गये | जिसके बाद पुलिस ने सभी ग्रामीणों को चौकन्ने रहने की हिदायत देकर चली गयी|

तकरीबन आधा घंटे के बाद हथियार बंद बदमाश पुन: आये और अपनी गाड़ी चालू करने लगे| उन्होंने गाँव की तरफ एक फायर किया| जिसके बाद ग्रामीणों ने भी ताबड़तोड़ फायर किये| जिसके बाद बदमाशो ने भी फायरिंग शुरू कर दी| अपने पर ग्रामीणों को भारी पड़ते देख बदमाश कार छोड़कर भाग गये| ग्रामीणों के अनुसार बदमाशो के पास पकड़ थी| जिससे वह खीच कर ले गये|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार व दरोगा राम प्रकाश मौके पर मौजूद रहे| पुलिस को कार से शराब की बोतल, अंड्डे की आमलेट आदि बरामद हुये|