विवाह ना होने से परेशान ट्रक चालक ने लगाई फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

FANSIफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी 28 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र महेश चंद्र ने विवाह ना होने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया|

बीते कई वर्षो से विवाह के लिये परेशान विनीत ने कई लोगो को रुपये भी दिये थे| लेकिन कोई लाभ नही मिला था| विनीत ट्रक चलाने का कार्य करता था| बीते तीन दिन पूर्व उसने गम में शराब भी पी थी| जिसके बाद उसका भाई ने उसे पीट दिया था| रविवार को सुबह दस बजे गाँव से 500 मीटर दूर अचरा मार्ग पर आम के पेंड पर गमछे पर उसका शव लटका मिला| ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी|

परिजन मौके पर पंहुचे शव लगभग दो घंटे तक फांसी पर लटका रहा| परिजनों ने शव को उतार पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार आकर दिया| कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नही दी गयी|