चारो विधान सभा पर चुनाव लड़ेगी जेएएम

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

jamफर्रुखाबाद: बसपा छोड़कर जन अधिकार मंच के संस्थापक बने बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी जिले की चारो विधान सभा सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारेगी | इसके लिये पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम भी लगभग तय कर लिये है| लेकिन अभी घोषणा नही की गयी है|

संगठन की एक बैठक बेबर रोड स्थित कार्यालय पर सपन्न हुई| जिसमे जिलाध्यक्ष सुदेश शाक्य ने कहा कि आगामी 29 सितम्बर तक संगठन वूथ स्तर तक गठित की जायेगी| इसके साथ ही पार्टी आगामी विधान सभा में चारो सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारेगी| वही जिला उपाध्यक्ष अजय शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे| जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुशवाह ने कहा कि अमृतपुर विधान सभा में पार्टी का 50 हजार वोट है| साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जायेगा|

इस दौरान संजय सोमबंशी, अर्जुन शाक्य, शिवम् पाल, पिंटू शाक्य, नरेन्द्र सिंह शाक्य,प्रभात शाक्य आदि मौजूद रहे|