युवा जनहित के लिये भाजपा से जुड़े

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp kaimp1फर्रुखाबाद: बीजेपी पदाधिकारियों के द्वारा नवमतदाता पंजीकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे 73 युवाओ को कार्यक्रम से जोड़ा गया|

गंगा नगर कालोनी में युवा भाजपा नेता गुंजन अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता ने कहा कि युवा जनहित को देखते हुये भाजपा से जुड़े और उसके लिये मतदान करे| जिससे भविष्य में होने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी की सरकार प्रदेश में बने यह सरकार युवाओ की ही सरकार होगी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य है युवाओ को मतदान पंजीकरण में हिस्सा लेना चाहिए| इस दौरान 73 युवाओ को कार्यक्रम से जोड़ा| इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी, रामवीर शुक्ला, सम्बंध में गुंजन अग्निहोत्री, शिवम् दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, दीपक दुबे, रिशु दीक्षित, रिंकू गुप्ता , अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे|
जारी किये गये विरोधाभाषी प्रेस नोट
गंगा नगर कालोनी में आयोजित नव मतदाता पंजीकरण अभियान में भाजयुमो नेता शशांक शेखर मिश्रा के लेटर पैड पर जारी प्रेस नोट में 73 फार्मो का पंजीकरण कराये जाने की बात लिखी गयी है| नगर सह मंत्री पंजीकरण अभियान अमन गुप्ता के द्वारा यह प्रेस नोट जारी किया गया| कुछ समय के बाद शशांक शेखर मिश्रा के द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमे 105 नये मतदाताओ का पंजीकरण कराने व 29 मतदाताओ के मत पत्रों में संशोधन करने की बात कही गयी है|
इस सम्बंध में नव मतदाता पंजीकरण अभियान के जिला प्रभारी चेयरमैंन विजय गुप्ता ने बताया कि विरोधाभाषी प्रेस नोट जारी करने के सम्बन्ध में सम्बंधित पदाधिकारियों को हिदायत दी जायेगी|