छात्र की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

vishnu prtap singhफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर निवासी 18 वर्षीय छात्र विष्णु प्रताप सिंह उर्फ़ बीपी पुत्र चन्द्र प्रकाश उर्फ़ पप्पू की लाश गाँव के ही निकट आम के बाग में महिला के दुपट्टे में लटकी मिली| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

बीती रात मृतक विष्णु प्रताप सिंह मकान की छत पर पिता चन्द्र प्रकाश, माँ राजेश्वरी, भाई स्वरूप प्रताप व बहनों के साथ रो रहा था | रात में किसी समय वह अचानक घर से बाहर आ गया| सुबह परिजनों ने विष्णु को छत पर ना देख खोजबीन शूरू की| लेकिन उसका पता नही चला| जिसके बाद सुबह जब ग्रामीण शौच के लिये खेतो की तरफ गये तो उन्होंने खुद चन्द्र प्रकाश के आम के बाग में उसके पुत्र विष्णु की लाश लटकी देखी|

फांसी एक दुपट्टे से लगायी गयी थी| दुपट्टा मृतक की बहन का मृतक विष्णु के पैर जमीन में लगे हुये थे| उसके घुटनों और हाथो में मिट्टी लगी हुई थी| घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी| जिसके बाद मृतक की माँ राजेश्वरी व अन्य परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गयी| दरोगा रामप्रकाश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों ने हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया| विष्णु 12 वीं कक्षा का छात्र था| घटना की सूचना पर सीओ प्रकाश कुमार, एसओ सुशील कुमार मौके पर पंहुचे|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|