ब्रेकिंग: फर्रुखाबाद के नये जिलाधिकारी बने प्रकाश बिंदु

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm bhdoee12फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान की कुर्सी भी जिले की राजनीती की भेट चढ़ गयी| सत्ताधारी नेताओ ने उन्हें भी चंद दिनों में ही जिले की कुर्सी दे दूर कर दिया| उनकी जगह पर भदोही के जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को फर्रुखाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है|

बिहार के मूल निवासी व जबाहर लाल विश्वविधालय से शिक्षा प्राप्त भदोही के जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को जिले का नया जिलाधिकारी शासन ने नियुक्त किया है| यह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खासे करीबी माने जा रहे है| वही जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान का तबादला लोगो के गले नही उतरा| उनके तबादले की अटकले बीते कई दिनों से चल रही थी| लेकिन शुक्रवार को शासन ने यह फैसला ले ही लिया| कर्ण सिंह चौहान को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है|