अबैध शराब में जेल से छूटी महिला व बच्चो को जहर देकर मारने का प्रयास!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

SROJNI ANJLI NVABGNJ GOMTI NGARफर्रुखाबाद:(नबावगंज) थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय सरोजनी पत्नी आशीष व उसके मासूम पुत्र व पुत्री को उसके ही पिता ने खाने में जगह देकर मारने का प्रयास किया| तीनो को लोहिया उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|

अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय सरोजनी ने बताया कि बीते लगभग 35 दिन पूर्व पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी लगाकर उसे जिला जेल भेज दिया था| बीते मंगलवार को वह जेल से जमानत पर बाहर आयी थी| मंगलवार को उसने रात शहर कोतवाली के पांचाल घाट पर एक रिश्तेदार के घर गुजारी| बुधवार को वह अपने घर आजाद नगर पंहुची| आजाद नगर निवासी सरोजनी के पिता सुखधरी के मकान के निकट ही उसने भी अपना मकान बना लिया था| सरोजनी को जेल भेजने के 15 दिन के बाद ही उसके पति आशीष निवासी मैनपुरी एलाऊ अजीतगंज को भी कच्ची शराब में जेल भेज दिया था|

सरोजनी का आरोप है कि बुधवार को वह सुबह अपने घर गयी| शाम को उसने अपने घर पर भोजन बनाया| खाना खाते ही 35 वर्षीय सरोजनी, 6 वर्षीय अंजली पुत्र आशीष,3 वर्षीय आयुष की हालत बिगड़ गयी| तीनो को हालत बिगड़ने पर नवाबगंज सीएचसी में भर्ती किया गया था जंहा से हालत गम्भीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में रात 12:30 बजे भर्ती किया गया| सरोजनी का आरोप है कि इसके पिता सुखधनी ने उसके आंटे में जहरीला पदार्थ मिला दिया| अभी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नही की गयी|

थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|