विश्वकर्मा समाज को केंचुआ नही सांप बनने की नसीहत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

sp chndrpalvishkrmaफर्रुखाबाद: शहर के नवभारत सभा भवन ठंडी सड़क पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओ ने विश्वकर्मा समाज को केंचुआ नही सांप बनने की नसीहत दी| इसके साथ ही कहा गया कि जब समाज संगठित होगा तभी हम राजनीति में भागीदारी कर पायेगे| पूरा कार्यक्रम ही सपा मय करने का प्रयास किया गया|

कार्यक्रम में पंहुचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व अखिल भारतीय विशकर्मा महासभा के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार में अपने शासन काल में सभी वायदों को पूरा किया| उन्होंने कहा की सरकार ने विश्वकर्म जयंती को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की| जिससे समाज के लोगो को बल मिला है| उन्होंने यह भी कहा कि आज कल कोई भी दल सभी वर्गो को सम्मान नही देता लेकिन सपा ने सभी वर्गो का सममान रखा है|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की पहचान सपा सरकार में ही है| उनकी सरकार में रामआसरे विश्वकर्मा राज्य मंत्री बनाये गये| जिससे समाज का गौरव बढ़ा| वही पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग किसी के कहने में ना आये| क्योकि जो ताकतवर होता है उसकी बली कभी नही दी जाती| लोगो के पैरो के तले केंचुआ कुचले जाते है | सांप नही| इस लिये इस सीधे-साधे समाज के लोगो को सांप जैसा बनना होगा जिससे आपका विरोधी दूर से देखकर ही भाग जाये| उन्होंने कहा कि समाज का प्रतिएक व्यक्ति अपने एक बच्चे को राजनीति में जरुर उतारे| सतीश दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किये|

संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण पाल शर्मा ने कहा कि समाज का 85 प्रतिशत हिस्सा सपा के साथ है| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ), सुजीत शर्मा, शिव शंकर शर्मा, विश्वास गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव, सुखपाल शर्मा, रत्नपाल शर्मा आदि लोग ,मौजूद रहे|