डीएम ने तलब की अस्पतालों के आवास आबंटन की सूची

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm karn singh, asp ashok kumar ,bb puskardm karn singhफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ निर्देश जारी किये की सीएमएस महिला, सीएमएस पुरुष व मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य कर्मियों को आबंटित आवास की सूची रविवार को सुबह तक बना कर भेजे|

डीएम व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने प्रभारी सीएमएस बीबी पुष्कर से मोहम्मदाबाद गैसिंगपुर गाँव के निकट हुई मार्ग दुर्घटना और उसमे हुई दो मौते का खाका तलब किया| उन्होंने मौके पर तहसीलदार आरपी चौधरी को भी बुला लिया| उन्होंने सभी के विषय में जानकारी ली| तहसीलदार ने बताया कि मृतको के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से धन राशि आबंटित करने का प्रयास किया जायेगा| इसके बाद जिलाधिकारी ने लोहिया ओपीडी के ऊपर बने हाल को देखा उसी समय उन्हें एक युवक बीडी पीता नजर आ गया| उन्होंने उसे खुद पकड़कर पुलिस के हबाले कर दिया| डीएम ने सरकारी आवासों के विषय में जानकारी चाही| लेकिन सीएमएस सटीक जानकारी ना दे सके| जिससे खफा डीएम ने सीएमएस महिला, सीएमएस पुरुष व मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश जारी किये की सभी स्वास्थ्य कर्मियों के आवास आबंटन की सूची उन्हें रविवार सुबह तक मिल जाये|

जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने जेएनआई को बताया कि सरकारी आवासों का खाका तलब किया गया है| इससे यह पता चलेगा की आखिर आवास किसके नाम आबंटित है और रह कौन रहा है| कमी मिलने पर कार्यवाही भी होगी|