जेल की सलाखों के पीछे भी पंहुचा बहनों का प्यार

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

JAIL RAKHIMULAAKT CENTRAL JEAILफर्रुखाबाद: गुरुवार को जिले में रक्षा बंधन को लेकर काफी भीड़भाड रही| बहनों ने अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांध उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया| वही जिले की जेलों में बंद भाईयो के भी बहनों ने कलाई पर राखी बांध कर अपना व्रत पूरा किया|

सुबह से ही जनपद की जिला जेल और केन्द्रीय कारागार में दूर दराज से आयी महिलाओ की लंबी कतार नजर आयी| उन्हें पहले मुलाकात पर्ची और और फिर जेल के गेट पर लम्बा इंतजार करना पड़ा| महिलाओ ने जेल में बंद अपने भाईयो को राखी बांध कर फूली नही समाई| उन्होंने पहले भाईयो की पूजा की उसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी| बंदी भाईयो ने भी उन्हें उपहार दिया|

अधिक भीड़ होने पर सेन्ट्रल जेल में आन लाइन पर्ची के स्थान पर मैनुअल पर्ची के आदेश किये गये| जेलर सुनीत कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुये मुलाकात पर्ची के दो काउन्टर लगाये गये है| उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन पर कैदियों के भोजन की कोई विशेष व्यवस्था नही की गयी है| उनके लिये सामान्य भोजन की ही व्यवस्था की गयी है|