बलबे के मामले में मजिस्ट्रेट जाँच की मांग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

MEJARफर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी के नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास पर पुलिस के द्वारा प्रताड़ित लोगो की एक बैठक बुलाई गयी| जिसने मेजर ने डीएम, एसपी से मिल निर्दोशो को ना फंसाने और मजिस्ट्रेट जाँच कराये जाने की मांग करने की बात कही है|

पुलिस द्वारा मामले में पकड़े जा रहे लोगो का बचाव करते हुये मेजर ने मिडिया को बताया कि पुलिस जनपद में शान्ति व्यवस्था बनायेरखने में सहयोग करे| उन्होंने आरोप लगाया की प्रभावशाली लोगो के इशारे पर पुलिस निर्दोशो को बंद कर रही है| पुलिस निर्दोशो को परेशान कर रही है| किसी के कहने पर पुलिस दबिश दे रही है पुलिस अपने विवेक से काम नही कर रही है| पुलिस होर्डिंग में फोटो को देखकर आरोपी बना रही है | उन्होंने कहा कि वह बुधवार को डीएम, एसपी से मिल मामले की मजिस्ट्रेट जाँच की मांग करेंगे|

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगते हुये कहा कि पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है| इसी लिये एक आरोपी पुलिस के सामने गोली चलाकर चला गया और पुलिस मुंह ताकती रही| पुलिस की इसे अक्षमता कहेंगे की जब आरोपी पत्थर और गोलीचला रहे थे तब पुलिस मुंह टाक रही है| इस तरह के पुलिस कर्मियों पर भी कार्यवाही अधिकारियो को करनी चाहिए| पुलिस अपना रौब , चाय वाले, सब्जी वाले निर्दोष लोगो पर दिखा रही है| यह सब बर्दास्त नही किया जायेगा|
इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे