कस्तूरबा गाँधी विधालय का डीएम ने किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dm1232फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान ने रजलामई डायट के साथ ही साथ कस्तूरबा गाँधी विधालय का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने भोजन आदि को साफ से पकाने के निर्देश दिये| उन्होंने भोजन की गुणवत्ता चखकर देखी| उन्होंने डायट का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|

वह पहले डायट पर पंहुचे| मौके पर मौजूद प्रधानाचार्य से आवास जानकारी ली| इसके बाद उन्होंन निर्देश दिये की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे| उन्हें संस्था का कोई बोर्ड ना दिखने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल बोर्ड लगाये जाने कजे निर्देश दिये| इसके बाद में वह पास में ही बने कस्तूरबा गाँधी बालिका विधालय में पंहुचे| उन्होंने बन रहे भोजन की गुणवत्ता को चखकर परखा| उन्होंने सब्जी को जादा पनीली बताते हुये ठीक करने के निर्देश दिये इसके साथ ही उन्होंने मीनू के अनुसार भोजन बनाने के लिये भी कहा| उन्होंने विधालय की अन्य सुबिधाओ के सम्बन्ध में जानकारी की|