एक महीने में एक ही घर में दूसरी बार नकब लगाकर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chopri kampil12फर्रुखाबाद:(कंपिल) चोर पुलिस पर भारी है| जनपद में आये दिन चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से जनता सकते में है| लेकिन पुलिस है कि पहले तो चोरी की रिपोर्ट ही नही करती और यदि लिख भी ले तो कोई कार्यवाही नही होती| इसी के चलते चोरो के हौसले बुलंद है| बीती रात चोरो ने थाना क्षेत्र के गाँव किन्दन नगला में एक ही महीने में दूसरी बार चोरी कर पुलिस के मुंह पर कालिख पोत दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच करने की बात कर रही है|

क्षेत्र के ग्राम किन्दन नगला निवासी सुनील पुत्र दरवारी लाल अपने घर के आँगन में पत्नी और बहन रामबेटी और तीन बच्चो के साथ्सो रहे थे| सुबह उनकी बहन रामबेटी शौच के लिये गयी तो उसने घर के पीछे दीवार में नकब लगा देख| रामबेटी ने परिजनों को सूचना दी| सूचना पर पंहुचे परिजनों ने बताया कि चोर लगभग 70 हजार रुपये, दो पीतल के तसला, एक बड़ा लोटा पीतल का ले गये| बक्सा घर के बाहर पड़ा मिला|

घटना के सम्बन्ध पुलिस को सूचना दी गयी| लेकिन पुलिस मौके पर नही पंहुची| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को नामजद तहरीर दी गयी| जिसमे गाँव के ही ओमप्रकाश पुत्र हरीश्याम पर आरोप लगाया गया| सुनील के कहा एक माह पूर्व 4 जुलाई को भी उसके घर नकब लगाकर चोरी हो चुकी है | लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| पुलिस मुकदमा दर्ज करने की जगह जाँच करने की बात कह रही है|