ठेकदार के घर कच्छा-बनियान गिरोह ने लाखो के नकदी जेबर किये चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori 1234फर्रुखाबाद:(कंपिल) पुलिस कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नशरथपुर में हुई लूट की वारदात का खुलासा नही कर पायी लेकिन बदमाशो ने घटना को दोहराने प्रयास कर दिया| कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम निजामुद्दीनपुर में बीती रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ठेकदार के घर से लाखो के नकदी जेबर चोरी कर लिये| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|
बीती रात निजामुद्दीनपुर निवासी ठेकेदार राबेज पुत्र सज्जन खां अपनी पत्नी नजमा और चार बच्चों के साथ घर की छत पर स्वो रहा था| रात तकरीबन 1 बजे आधा दर्जन कच्छा-बनियान गिरोह के लोग दीवार फांद कर उसके घर में घुस गये| उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी, बक्सों का ताला तोड़ दिया| और नकदी जेबर लेकर घर से उसी रास्ते से निकले| तकरीबन 1:45 पर राबेज की पड़ोस में रहने वाली बहन शरीना पत्नी शाहिद अपने बच्चे को छत पर शौच करा रही थी| तभी उसकी नजर अपने भाई राबेज की छत से उतरते एक गिरोह के सदस्य पर पड़ी|

जिस पर उसकी चीख निकल गयी| चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गये| तभी शोर सुनकर राबेज भी जाग गया| जब वह सीडी से नीचे उतरा तो उसने देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा है| अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से का सामान भी बिखरा पड़ा था| राबेज की बहन ने बताया कि तकरीबन आधा दर्जन लोग थे| जो सफेद बनियान और कच्छा पहने थे| उनके हाथो में सरिया थी| राबेज ने घटना कि सूचना पुलिस को दी| घटना की सूचना मिलने पर थाने के दरोगा दलवीर सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| राबेज ने बताया कि उसका 50 हजार रूपये नकद, एक अंगूठी, एक सोने का टीका, चार सोने की चूड़ी, 1 जोड़ी सोने की पायल आदि सामान चोरी चला गया|

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|