तीन दिन बाद भी नसरथपुर लूट कांड में पुलिस खाली हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

nsrthpurफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 2 जुलाई की रात को थाना क्षेत्र के ग्राम नसरथपुर में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करने के मामले में काफी पीछे नजर आ रही है| जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद है|

विदित है कि लूट का शिकार हुये रामोतार यादव अपनी पत्नी कमला देवी और 22 वर्षीय पुत्र के साथ घर के आंगन में लेटे थे| आधी रात के बाद जब तीनो गहरी नीद में थे तभी कई बदमाश उनके घर दीवार फांदकर घुस गये| अन्दर दाखिल होते ही बदमाशो ने बेहरहमी ने सरिया व कुल्हाड़ी से रामोतार और उसकी पत्नी और पुत्र पर हमला बोल दिया| कुल्हाड़ी और सरिया के हमले से तीन मरणासन्न हो गये| बदमाश आराम से घर के अन्दर कमरे में गये और अलमारी में रखे जेबरात के डिब्बे और अन्य सामान लूट ले गये थे | उसके बाद बदमाश इसी गाँव के अब्बास के घर घुसे अब्बास पुत्र भज्जा अपने बेटे जुबैर के साथ सो रहे थे| बदमाशो ने उसी तरीके से दोनों पिता-पुत्र पर ही जानलेवा हमला बोला| अब्बास से बदमाशो से हाथापाई की| जिस पर एक ने उसे पकड़ लिया और एक ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया| जिससे वह लहूलुहान हो गये| उन्होंने जुबैर को भी पीटकर घायल कर दिया था|

पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी| लेकिन पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अभी पुलिस हवा में लाठी चला रही है| पुलिस सूत्रों की माने तो की कई टीमें बनायी गयी| पुलिस ने कन्नौज और तिर्वा में कई ठिकानो पर दबिश भी दी| लेकीन कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नही लगा| वही घटना के कुछ माह पूर्व इसी गाँव के निकट ग्राम जीरागौर में अब्दुल समीम को घायल कर उनकी पत्नी और पुत्री की बेहरहमी से हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने उस घटना में तिर्वा के एक सराफा व्यापारी सहित सात लोगो को जेल भेज दिया था | लेकिन इसके बाद भी ठीक जीरागौर जैसी घटना करना दोनों मामलो को जोड़ने का प्रयास है यह चर्चा का विषय बना हुआ है|

थानाध्यक्ष अजय कुमार चौहान ने बताया पुलिस जाँच कर रही है | अभी तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नही लगा है|