आम के पेंड में झूलती मिली वृद्ध की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

FANSIफर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बघौना निवासी 62 वर्षीय नाथूराम यादव की लाश आम के पेंड पर लटकी मिली | उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है| परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया|

नाथूराम यादव अपन परिवार में अकेले रहते थे| उनकी देखभाल भतीजे करते थे| सूत्रों के अनुसार उनक किसी बात को लेकर भतीजे से विवाद हो गया| जिसके बाद वह अपने कमरे में चले गये| मंगलवार को सुबह शौचं के लिये गये ग्रामीणों ने नाथूराम यादव की लाश फांसी पर गाँव के बाहर राजेन्द्र जाटव के खेत में खड़े आम के पेंड पर लटकी मिली| जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे| घटना पर पंहुचे कुछ लोगो ने जानकारी थानाध्यक्ष को दी| लेकिन घटना के कई घंटे के बाद भी पुलिस नही आयी| परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया |

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बंध में जानकारी नही है|