सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नही कर रहे जिले के कुछ अफसर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

dm spaaa chndpal singh123फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से भेट कर उन्हें जन समस्याओ के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया| सपा नेताओ ने जिलाधिकारी से कहा कि जिले के कुछ अधिकारी सरकार की मंशा के खिलाफ कार्य कर रहे है| उन पर कार्यवाही की जाये|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रशासन के कुछ अफसर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नही कर रहे है| इन अधिकारियो की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नही हो रहा है| जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य ना करने वाले अफसरो के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| इस तरह के अफसर चिन्हित किये जायेगे|

इस दौरान महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे|