रंजिश में एक दर्जन जानवरों को खिलाया जहर, दो की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

animal 123फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज मौजा कमरुद्दीननगर में एक दर्जन जानवरों को जगह देकर मारने का प्रयास किया गया| जिसमे दो की मौत हो गयी जबकि अन्य की हालत नाजुक है| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच करने की बात कह रही है|

गाँव के महेंद्र सिंह, श्री कृष्ण सिंह व राम कृष्ण सिंह पुत्र जौहरी लाल गाँव के ही सुनील सक्सेना के नीम के पेड़ के नीचे बांधे जाते है| बीती रात जानवरों की हालत खराब होने पर निजी चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया| तो चिकित्सक ने उन्हें बताया कि जानवरों को जहर दिया गया है| उपचार के दौरान महेन्द्र सिंह के दो भैसे मौत के मुंह में चली गयी| श्री कृष्ण के जानवरो में एक बैल की हालत नाजुक है| वही राम कृष्ण के तीन जानवरों में से तीनो की हालत गम्भीर बतायी गयी है|

घटना के सम्बंध में सिबारा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बंध में बताया कि जाँच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|