आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना, कई बेहोश

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

ANGANBADI12फर्रुखाबाद: आँगनबाडी कार्यकत्रियो ने अपने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर पहले कलेक्ट्रेट और फिर बड़े चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया| इस दौरान कई कार्यकात्री बेहोश हो गयी| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

दोपहर को विकास भवन के निकट एकत्रित हुई सैकड़ो कार्यकत्रियो ने पैदल मार्च निकाल कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया| इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुये कलेक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की| इसके बाद कार्यकत्रीयो ने फतेहगढ़ चौराहे पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया|| अपनी विभिन्य मांगो को लेकरप्रदर्शन कर रही नवाबगंज की आंगनबाड़ी सिलोचना देवी और शमसाबाद अमलैया की आंगनबाड़ी जय गंगवार बेहोश हो गयी| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

वही कार्यकत्रियो ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी संत कुमार को दिया |