जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने दिया धरना

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

CANGRESफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने एटा और फर्रुखाबाद में जहरीली शराब मामले में दोषीयो पर कार्यवाही को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को दिया|

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गये| नेताओ ने कहा कि शहर व ग्रामीण अंचल में सरकार द्वारा निर्धारित मानको के अनुसार जनपद में बिजली नही मिलती है| बिजली में भारी कटौती से किसान व जनता परेशान है| जनपद में बाढ़ की भीषण समस्या है| गंगा व रामगंगा के कहर से अनेको गाँव के निवासी परेशान है| लेकिन शासन तथा प्रशासन द्वारा रात राहत नही मिल रही है| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि एटा और फर्रुखाबाद में जहरीली शराब के पीने से लगभग आधा सैकड़ा लोगो की मौत हो गयी| फर्रुखाबाद में भी बड़ी मात्रा में अबैध शराब की बिक्री बड़ी मात्रा में होती है| शराब माफियाओ पर सरकार प्रभावी कार्यवाही नही करती है| दोनों जिलो में दर्जनों लोगो की मौत के बद भी शराब बिक्री पर लगाम नही लग रही है |

इस सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया| इस दौरान नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, डॉ० दिनेश अग्निहोत्री,पुन्नी शुक्ला, राम नरेश द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह, दीप्ती सिंह, डाल चन्द्र कठेरिया, सोनी दीक्षित , इमरान अंसारी, वसीमुज्जमा खां, राजेन्द्र नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे|