सड़क जाम करने गये व्यापारी नेता की पुलिस ने लगाई क्लास

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

snjib mishra kuldip dixditफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ना होने पर सड़क जाम कर दी| जिसमे पंहुचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी की पुलिस ने क्लास लगा दी|

पचपुखरा गाँव के निकट बनी संस्कृत पाठशाला के पास ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया| जिस पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित मौके पर पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सड़क मंजूर हो गयी है| बरसात के बाद बनना शुरू हो जायेगी| जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया| जिसके कुछ देर बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा मौके पर आ गये उन्होंने जाम खोलने में अपत्ति दर्ज करायी|

जिस पर पुलिस ने संजीब मिश्रा की क्लास लगा दी | जिसके बाद पुलिस ने जाम खुला दिया|