सपा नेता ने दी जानलेवा हमले की तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

RAM MISTAR YADAVफर्रुखाबाद:(राजेपुर) समाजवादी पार्टी के नेता राममिस्टर यादव ने जानलेवा हमले के सम्बंध में तहरीर थाना पुलिस को दी है| पुलिस जाँच कर रही है|

राममिस्टर यादव पर अचानक ग्राम पट्टीदारा पुर के निकट बाइक सबार तीन लोगो ने तमंचे से फायरिंग कर दी| लेकिन कारतूस मिस हो गया| फायर करने वालो के के नाम भी तहरीर में दिये गये है | हमलाबर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गये| थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया की तहरीर मिली है जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|