तो क्या पुलिस में ही है कोई भीमा का मुखबिर ?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

Bhima-rajput 23फर्रुखाबाद: बीते 8 जुलाई को सेशन हवालात फतेहगढ़ की हवालात से भागे शातिर भीमा को दबोचने के लिये अधिकारी पूरी कोशिस कर रहे है| लेकिन पुलिस के दूसरी बार भीमा बीती रात हाथ से निकल गया| बीती रात पुलिस ने भीमा के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह दूसरी बार पुलिस को चकमा दे गया|

बीते रविवार को भीमा को पुलिस ने दिल्ली से घर आते दबोचने का प्रयास किया था| लेकिन पुलिस को वह चकमा दे गया| और शहर कोतवाली पुलिस को वह चकमा दे गया | जिसके बाद एसपी राजेश कृष्णा के निर्देश पर पुलिस टीम ने पुन: अपने मुखबिर को काम पर लगाया| जिसके बाद पुलिस को सटीक सूचना मिली की भीमा अपने घर में सो रहा है | बीती रात कई थानों की पुलिस ने भीमा के घर को चारो तरफ से घेर लिया| भीमा घर में पुलिस को मिला भी| लेकिन इससे पहले पुलिस उसे पकडती तभी अचानक बिजली चली गयी| जिसके बाद शातिर भीमा पुलिस को चकमा देकर केबल पैंट पहनकर ही निकल भागा| पुलिस दूसरी बार हाथ मलती रह गयी |
लेकिन विश्वास के सूत्र बताते है कि पुलिस में ही कोई भीमा का खबरी है जो लगातार अपने ही विभाग के साथ लंका में विभीषण वाला काम कर रहा है| जिससे पुलिस अभी तक भीमा को पकड़ नही पायी| पुलिस को यह भी शक है कि भीमा कही चोरी की कोई बड़ी वारदात ना कर दे |