अबैध शराब बनाने वाले गुरुओ को नही गुर्गो को उठा ले गयी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

SHRAB 123CM COSHRAB 12फर्रुखाबाद: एटा और मेरापुर में कच्ची शराब से मौत के मुंह में गये 25 लोगो के बाद जनपद में पुलिस प्रशासन में हडकंप मंच गया| रविवार को जिले में विभिन्य थाना क्षेत्रो में पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण और डीएम कर्ण सिंह चौहान के आदेश से अबैध शराब बनाने वाले ठिकानो पर छापे मारे गये| पुलिस ने छापे के नाम पर केबल गुर्गो को पकड़ा गुरु तो पहले से ही निकल लिये|

सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, सीओ सिटी लेखराज सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल डीएक शर्मा और कोतवाल फ़तेहगढ के साथ लकुला गिहार बस्ती और कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर गिहार बस्ती में छापा मारी की| पुलिस के आने से पूर्व लकुला गिहार बस्ती में शराब बनाने वाले अबैध कारोबारी मौके से खिसक गये| पुलिस ने शराब पीने के लिये पंहुचे अधिकतर ग्राहकों को दबोच लिया| जबकि मुख्य शातिर पुलिस के हाथ नही लगे| लकुला गिहार बस्ती में पुलिस ने सैकड़ो लीटर जमीन में गडी लहन नष्ट की| गिहार बस्ती में तो चूल्हे के निकट भी बड़ी मात्रा में लहन दबी मिली|

उसके बाद पुलिस ने नेकपुर की गिहार बस्ती में भी दबिश दी | तभी शराब खरीदने आये आदेश पुत्र गीता नन्द निवासी नेकपुर पुलिस को देखकर भागने लगा| कोतवाल फतेहगढ़ ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया| उसने पुलिस को बताया कि वह शराब खरीदने आया था| वह दारू नही बेचता| पुलिस ने कई गैस सिलेंडर, गैस चूहे आदि उपकरण भी कब्जे में ले लिये | लेकिन पुलिस के हाथ अबैध शराब बनाने वाले गुरु नही लगे| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के ही मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी फरार हो जाते है| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में भी पुलिस ने छापे मारी की|

कमालगंज थानाध्यक्ष अजय चौहान ने भी गिहार बस्ती महरूपुर रावी में सैकड़ो लीटर लहन नष्ट कर एक आरोपी को दबोचा है| कंपिल में भी सीओ प्रकाश कुमार ने ग्राम गुजरपुर में छापेमारी की| अन्य क्षेत्रो में भी पुलिस अभियान चला रही है| लेकिन जब तक गुरु जेल की सलाखों के पीछे नही जाते तब तक शराब का मौत का खेल बंद नही होगा|

सीओ सिटी लेखराज सिंह ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा| शराब का अबैध कम करने वालो पर कडी कार्यवाही की जायेगी |