सपा नेता गरीबो की भूमि पर कर रहे अबैध कब्जे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp vijy guptaफर्रुखाबाद:(कंपिल) बीजेपी ने गुरुवार को भी कई थानों का धेराव कर सपा सरकार को कोसा| भाजपा ने आरोप लगाते हुये कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार आयी है तब से बलात्कार, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या व चोरी की घटनाये आम हो गयी है| सपा नेता जमीन कब्जा करने में लगे है|

भाजपा नेता सर्वेश अम्बेडकर के नेतृत्व में कंपिल थाने का घेराव करने पंहुचे शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता ने कहा कि सपा की सरकार में पुलिस जाति पुंछकर रिपोर्ट दर्ज करती है| गरीबो और बेगुनाहों को तमंचा और स्मेक लगाकर जेल भेज दिया जाता है| उन्होंने कहा कि पुलिस सत्ता के नेताओ के दबाब में है जिसके चलते आम जनता को न्याय नही मिल पता|

सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि सपा के लोग गरीबो की जमीनों पर अबैध कब्जे कर रहे है| थानाध्यक्ष कंपिल पर आरोप लगाया कि वह सत्ता पक्ष के दबाब में है| उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से चोरी की घटनाओ में बढोत्तरी हुई है| कुछ दिन पूर्व रुदायन बैंक में 19 लाख रुपये की चोरी की गयी थी| इसके अलावा चोरी आये दिन हो रही है| इस सरकार में चोरी, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार की सीमा पार हो गयी है| जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है| उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में टिकट बिकता है पद बिकता है, गूंगा गुलाम बनाया जाता है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी सपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी इस सरकार में चरम सीमा पर है| बसपा-सपा का एक ही नारा है तुम सम पुरुष ना मो सम नारी यूपी लूटो बारीबारी| यही क्रम पिछले 20 साल से चल रहा है| अबकी बार जनता जागरूक हो गयी है| पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू ने कहा कि सपा में पुलिस भी सुरक्षित नही है| पुलिस पीट रही है | दिन दहाड़े महिला पुलिस की चैन तोड़ ली जाती है| गुंडों में पुलिस का भय भी खत्म हो चुका है| डाक बंगले से रैली निकाल भाजपा नेता कंपिल थाने पंहुचे|

इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुशील शाक्य, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज मुन्नी अम्बेडकर, राजीव कुमार, जिला महामंत्री विमल कटियार, वीरेन्द्र कठेरिया, अमर सिंह खटिक, संतोष दिवाकर, स्वदेश राजपूत, आदेश राजपूत, राजेश वर्मा, बबलू पाल, अबधेश मिश्रा, आलोक राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|