घर के बाहर सो रहे ग्रामीण के सीने में उतारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

shiv kumar htyaaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम जसुपुर गढिया निवासी 42 वर्षीय शिवकुमार उर्फ़ रामू पुत्र नत्थूलाल को बीती रात पुरानी रंजिश में गोली मार मौत के घाट उतार दिया| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|

मृतक शिवकुमार के भाई राजकुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका भाई शिवकुमार अपने घर के बाहर सो रहा था| रात तकरीबन 11:30 बजे आरोपी अनगपाल पुत्र सुरेश सिंह व सुरेश सिंह पुत्र चोखेसिंह ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया| जिससे उनकी मौत हो गयी| घटना के समय मृतक की पत्नी नीरज और पुत्र अम्भुज ने आरोपियों को ललकारा तो आरोपी तमंचा लहराते हुये भाग गये| घटना के सम्बंध में पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह और अंनगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है|

विदित है कि आरोपियों के परिजनों और शिवकुमार के बीच एक मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है| जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया|