महिला ने आग लगाकर जान दी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sudhaफर्रुखाबाद :(कायमगंज) कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी 22 वर्षीय सुधा पत्नी कृष्णकान्त ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गये|

सुधा का विवाह बीते दो वर्ष पूर्व अपनी उम्र से 5 साल छोटे कृष्णकान्त से हुआ था| रविवार को सुबह किसी बात को लेकर उसका पति के साथ विवाद हो गया| जिस पर उसने सुबह परिजनों को खाना खिलाने के बाद जब ससुराल वाले खेत में धान लगाने चले गये तो उसने आग लगा ली| घटना की सूचना होने पर ससुराल वाले मौके पर पंहुचे तो सुधा की मौत हो गयी थी| उन्होंने उसके मायके वालो को सूचना देकर मौके से फरार हो गये | घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नही दी है| खबर लिखे जाने तक मायके वाले मौके पर नही पंहुचे थे|