चोरो और ग्रामीणों में ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

GOLI 1फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम वीर पुर की मढैया में बीती रात चोरो ने एक मकान में चोरी करने की कोशिश की| उसी दौरान घर वालो के जाग जाने पर चोरो ने फायर किये तो ग्रामीणों ने भी कई फायर झोंके इसके बाद ही चोर मौके से भागे| पुलिस जाँच कर रही है |

पूर्व बसपा व्लाक प्रमुख महेश राठौर के पड़ोसी रामनिवास पुत्र बाबू सिंह के घर बीती रात अज्ञात चोर घुस गये| उन्होंने घर के अन्दर दरवाजे को तोडा| जिसकी आबाज से परिजन जाग गये| अपने को फंसता देख चोरो ने दो फायर झोंके| जिसके बाद ग्रामीणों ने कई राउंड फायर किये| जिसके बाद घटना की जानकारी एएसपी अशोक कुमार को दी गयी|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि चोरी नही हुई है| तहरीर मिली है जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|