ई-रिक्शा चालको ने किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

e riksa12फर्रुखाबाद:(कायमगंज) नगर पालिका परिषद पंहुचकर अपनी विभिन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन कर नगर पालिका पर शोषण करने का आरोप लगाया | उन्होंने नगर पालिका के द्वारा लाइसेंस के नाम पर बसूली करने और बाद में कोई सुबिधा ना मिलने का आरोप लगाया|

100 से अधिक ई-रिक्शा नगर में चल रहे है| ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष इस्तयान खां और उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि नगर पालिका ने एक वर्ष के लाइसेंस के लिये 500 -500 लिये गये थे| लेकिन पालिका ने ना तो उन्हें रशीद मिली और आ ही उन्हें रिक्शा पर लगाने के लिये लाइसेंस प्लेट| उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगो ने चार महीने पहले शुल्क जमा किया था उनसे फिर शुल्क माँगा जा रहा है | यूनियन ने 18 वर्ष से कम उम्र के लोगो को रिक्शा चलाने की अनुमति नही दी जाये और रिक्शा खड़ा करने के लिये जगह की व्यवस्था कराये जाने की भी मांग की गयी|

व्लाक प्रमुख गुड्डी देवी के पुत्र अमित यादव ने रिक्शा चालको की तरफ से पालिका अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराया| जिसके बाद वह सभी नगर पालिका कर्मियों को ज्ञापन देकर लौट गये|