दिन दहाड़े पूर्व सैनिक की पुत्री की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

upp asp ashok kumar dk singhmnishaaफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भऊआ नगला निवासी पूर्व सैनिक इस्तिखार हुसैन की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा हुसैन की मंगलवार दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है|

मृतक मनीषा के पिता इस्तिखार हुसैन ने बताया कि सुबह तकरीबन 10:45 बजे मनीषा घर के बाहर खड़ी थी| तभी दो बाइको पर सबार होकर चार लोग आये और उन्होंने गोली मनीषा के ऊपर चला दी| जिससे मनीषा मौके पर गिर गयी| इस्तिखार हुसैन ने बताया कि वह दीवार के सहारे लेट गये| तब वह हमलावरों से बच सके| गोली लगने से मनीषा गम्भीर रूप से घायल को ही| इस्तिखार हुसैन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे डॉ० राकेश तिवारी ने मृत घोषित कर दिया गया| उसकी माँ शमा का रो -रो लार बुरा हाल हो गया| इस्तिखार हुसैन ने बताया कि वह पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली के रहने वाले है| मेरे गाँव के ही शाकिर पुत्र दिलदार, रिजवान पुत्र शाकिर, तकरार पुत्र दिलदार इमरान पुत्र तकरार से भूमि विवाद चल रहा है| चारो आरोपीयो ने आकर गोली मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी है|

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, कोतवाल डीके शर्मा घटना स्थल पर पंहुचे | उन्होंने मोबाइल में आस-पास के लोगो के बयान दर्ज किये| कोतवाल ने मृतका के घर के ऊपरी मंजिल पर रह रहे ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्रा० ली के कर्मचारियों से भी पूंछतांछ की| लेकिन किसी ने भी गोली की आवाज सुनना स्वीकार नही किया| एएसपी अशोक कुमार ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है | तहरीर मिलने पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|