तीन थानों की पुलिस और सीओ ने काबू किये हालात

CRIME FARRUKHABAD NEWS

upp23rajepur sraymrndaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मेदा में बीती रात से चल रही मारपीट और पथराव का विवाद इतना बढ़ा की हालत बेकाबू से नजर आये| बीती रात थाने में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी थी| रविवार को पुन: विवाद होने की सूचना पर पंहुची तीन थाने की पुलिस और सीओ ने हालत पर जैसे-तैसे काबू पाया |

बीते शनिवार को बताया गया कि बच्चो के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया| महिलाओ में जमकर मारपीट हुई और बाद में पुरुष भी मैदान में आ गयी| विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के दर्जनों लोग शनिवार देर शाम थाना कमालगंज पंहुचे| लेकिन थाने के अन्दर ही दोनों पक्ष भीड़ गये पुलिस के सामने मारपीट होने लगी| जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर एक पक्ष के सगीर,सरबर, शादाब, मुइनुद्द्दीन और दूसरे पक्ष के तसब्बर, रोशन, फरमान व रहुप को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया|

रविवार को पुलिस के आला अधिकारियो को किसी ने सूचना की की गाँव में पुन:पथराव हो रहा है| जिस पर थाना कमालगंज, थाना जहानगंज और सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पाण्डेय मौके पर आ गये| पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ ग्रामीणों पर दबाब बनाया| एक पक्ष के अताउल्ला का कहना है है कि रविवार को ईंट-पत्थर नही चले| जबकि दूसरे पक्ष के जैनुद्दीन ने कहा कि शनिवार को विवाद हुआ था उसी रंजिश में रविवार को ईंट-पत्थर चलाये गये| फ़िलहाल घटना के पीछे चुनावी रंजिश बतायी जा रही है|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि मौके पर पुलिस लगा दी गयी है| हालत सामान्य है|