धर्म परिवर्तन कर किया विवाह और फिर जान से मारने की कोशिश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

dhrma privrtanफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मोहल्ला सहवनलाल निवासी विवाहिता शबीना ने अपने पति और उसके परिवार पर गम्भीर आरोप लगाये है| शबीना ने पहले धर्मपरिवर्तन कराने और बाद में शादी कर उत्पीडन और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा अपने ही ससुराल वालो के खिलाफ लिखाया है|

शबीना ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसके भाई की दुकान पर राजन अग्निहोत्री नौकरी करता था | 21 जून 2015 को राजन अपने कुछ साथियों के साथ उसे घर से बुला ले गया| उसने इलाहाबाद में धर्म परिवर्तन कराकर अदालत में विवाह कर लिया| धर्म परिवर्तन के बाद उसे शबीना से सोनी नाम दिया गया| विवाह के बाद उसका पति राजन, सास रंजना, ससुर राजेश उसे दहेज के लिये परेशान करने लगे| वह पांच लाख रुपयों की मांग कर रहे थे | इस बात की जानकारी उसने अपने पिता को मोबाइल पर दी |

7 दिसम्बर 2015 उसके पिता ने खाते से एक लाख रुपया निकाल कर उसे दे दिया| शबीना इ वह रूपया अपनी सास रंजना को दे दिया | कुछ दिन तो सभी चुप रहे लेकिन कुछ दिन बाद और चार लाख रुपये लाने के लिये प्रताड़ित करने लगे| 1 जून 2016 को राजन उसके पिता राजेश माँ रंजना ने उसे जान से मारने की नियत से फांसी लगाने का प्रयास किया| कैरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया | जिसके वह जैसे तैसे जलालाबाद निवासी अपनी बहन के घर पंहुची| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने जाँच पड़ताल शूरू कर दी है |