अपने ही बनाये चक्रव्यूह में फंस सकती है पुलिस!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

MAARKNDEY AAROPI CHOR 8.JUN 2016फर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व ही पुलिस ने 8,50 किलो चांदी और 150 किलोग्राम सोना बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपी बनाये थे| जिसमे आरोप देवन्द्र सिंह की पत्नी अंशू कुमारी ने सीएम सहित अन्य आलाधिकरियो से शिकायत की है | जिसमे उसने पति को गलत आरोप में फंसाने शिकायत की है|

विदित है कि पुलिस के अनुसार बीते 24-25 अप्रैल की रात लेखपाल मान सिंह के घर चोरी और बीते 10-11 मई की रात असफाक खां के मकान से चोरी की गयी थी| कस्बा पटियाली में बीते 29 अप्रैल को डकैती डालने में आरोपी मारकण्डेय शर्मा पुत्र रामसेवक निवासी रेहा मऊदरवाजा को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था | पुलिस ने अनुसार उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर का मिला| करधनी व कमर पेटी 8,पायल 33 , तोडियां 35 , लच्छा 11, कालेट चैन सहित दो, वालो में लगाने वाले कांटे मय चेन, बाजू बंद 5, खडुआ 1,गले की सुतिया 3 चाबी के गुच्छे, 1 चूड़ी, 1 जंजीर चांदी की बरामद दिखाई गयी थी|

जिसमे मारकण्डेय शर्मा सहित तीन को आरोपी बनाया गया था| लेकिन बीते दिन लेखपाल मानसिंह के द्वारा मिडिया में यह वयान दिया गया था कि चोरी में बरामद जेबरात उसके नही है| जिस पर कहानी में नया मोंड आ गया| शुक्रवार को आरोपी बनाये गये शहर कोतवाली के देवेन्द्र सिंह की पत्नी अंशु ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मानवाधिकार आयोग, महीला आयोग , आईजी, डीआईजी, एसपी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है| उसका कहना है कि बीते 2 जून को कासगंज की एसओजी और स्थानीय पुलिस ने उसके पति को घर से पकड़ा था| इसके ठीक चार दिन बाद एसओजी उसके पति देवेन्द्र को लेकर आयी और उसके जेबर मांगे| ना देने की हालत में मुझे भी जेल भेजने की धमकी दी|

अंशु ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने यह दर्शाया है कि आरोपी मारकण्डेय शर्मा से उसके पति देबेन्द्र की बात करायी गयी थी | उसने मांग की अहि कि यदि बात की गयी है तो वह नम्बर बताया जाये| क्योंकि उसके पति मोबाइल ही नही रखते | उसने इस मामले में लगे पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है|