विधालय में निकला अजगर, मचा हडकंप

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि सामाजिक

esnekफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट के एक विधालय में अजगर निकल आने से हडकंप मंच गया | बाद में पंहुचे वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया|

पांचाल घाट पर स्थित सदाशिव विधादेवी इंटर कालेज में मंगलवार को सुबह उसके शौचालय में एक अजगर का बच्चा निकल आया| जिससे भगदड़ मंच गयी| स्थानीय लोगो ने मामले की सूचना वन विभाग को दी| लेकिन काफी समय तक जब वन विभाग से कोई कर्मी नही आया तो मजबूरन ग्रामीणों ने काफी जतन के बाद उसे पकड़ कर एक बोरी में बंद कर दिया|

जिसके बाद वन कर्मी मौके पर आ गये| वन क्षेत्राधिकार यतेन्द्र भान ने बताया की अजगर तकरीबन ढाई फिट लम्बा था| वह अजगर का बच्चा था| उसे रमन्ना गुलजार बाग़ के जंगलो में छोड़ा जायेगा|