अमृतपुर में दो घरो में चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori 24फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना अमृतपुर के ग्राम पिथनापुर में बीती रात चोरो ने दो घरो से नकदी जेबर चोरी कर लिये| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँच की|

पिथनापुर निवासी उर्मिला पत्नी स्वगीय प्रमोद अपनी दो पुत्रियों के साथ घर में रहती है| बीते पांच वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो चुकी है| बीती रात वह अपनि दोनों बेटियों के साथ छत पर सो रही थी| उर्मिला के अनुसार उसके कमरे में ताला नही लगा था | चोर दीवार के सहारे मकान में घुस गये| बक्से में रखे चार हजार रूपया, सोने की चेन, दो अंगूठी,क जोड़ी पायल चोरी कर लिये|

उर्मिला के पड़ोसी रधुवीर सिंह के घर से भी 1500 रूपये, मोबाइल, टार्च आदि सामान चोरी का कर लिये| चोरी क सूचना मिलने पर दरोगा चमन सिंह ने जाँच की| पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कर रही है|