संस्कार भारती ने निकाली पर्यावरण बचाओ रैली

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

snskar bhaarti railiफर्रुखाबाद: संस्कार भारती के द्वारा पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल कर लोगो को हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिये जागरूक किया| रैली में बड़ी संख्या में महिलाओ ने हिस्सा लिया|

संगठन की फर्रुखाबाद इकाई के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति से रैली का प्रारंभ किया गया | रैली में छोटे-छोटे बच्चो ने हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाये| तख्तियों में पर्यावरण को बचाने सम्बन्धी नारे जैसे जल है तो कल है, पेड़ धरा के भूषण, होंगे अगर झाड़ तो नही आयेगी बाढ़ आदि शालिम थे| रैली में प्रमोद अग्रवाल, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग, अरविन्द दीक्षित, मनोज मिश्रा ने सम्बोधित किया|

इस दौरान डॉ० रविन्द्र यादव, पंकज पाण्डेय, आदेश अवस्थी, अनुभव सारस्वत, राज गौरव पाण्डेय, दीपक रंजन, रामौतार शर्मा आदि मौजूद रहे|