लक्खा के भजनों पर देर रात कर झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सहसापुर परिसर में रातभर श्रद्धालु झूमते रहे। भजन सुनने के लिए न सिर्फ बड़ी संखया में श्रद्धालु उमड़े साथ ही साथ वह माता के भजनों पर अपने आप को नाचने से भी नही रोंक पाये| डॉ अनुपम दुबे के परिवार के सदस्य के साथ ही साथ शहर के कोने-कोने से लक्खा के भजनों के कायल लोग पहुंचे थे। वहीं, लक्खा ने लोगों की मांग पर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। माता के भजनों की शुरुआत राम सिया राम, सिया राम, जय-जय राम… की प्रस्तुति के साथ हुई।
anupam jagran1
गायक लक्खा ने जैसे ही भजन की शुरुआत की लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।इसके बाद लक्खा ने इस दुनिया में श्याम के जैसा कोई नहीं… भजन गाए। लेकिन, जैसे ही लक्खा ने मंच से मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे… और जिसने वर मांगा तो वरदान दिया है तुमने, मूर्ख से मूर्ख को भी ज्ञान दिया है तूने…भजन शुरू किया, तो श्रद्धालु झूमने लगे। स्वयं लक्खा भी अपने भजनों पर झूमे। लख्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और डम-डम डमरू बाजे, द्वारे चलिये मईया के द्वारे चलिये गीत गाया तो श्रद्धालु बिना थिरके नही रह सके|
anupam jagran1

anupam jagran
इसदौरान डॉ० अनुपम दुबे, उनकी माँ श्रीमती कुसुमलता दुबे, अभिषेक दुबे( जीतू), अनुराग दुबे डब्बन, बब्बन दुबे सहित उनके पूरे परिवार के साथ ही साथ हजारो की संख्या में भीड़ रात भर झूमती रही|

पुत्र पन्ना गिल, पुराने साथी हरिशंकर सोंथालिया, सुरेश सोंथालिया, दिनेश सोंथालिया, महेश सोंथालिया, किशन सोंथालिया, स्थानीय कलाकार के कृष्णमूर्ति, दिलीप कुमार बर्मन आदि उपस्थित थे।
सांसद ने भजन का उठाया आनंद
लक्खा के भजन सुनने के लिए सांसद विद्युतवरण महतो परिवार संग पहुंचे। उनके साथ पत्नी उषा महतो व पुत्री थी। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, उद्यमी एसके बेहरा, अधिवक्ता केवल कृष्ण समेत कई नेता मौजूद थे। आयोजकों द्वारा सभी का स्वागत किया गया।