आवास विकास में फायरिंग करने वालो पर मुकदमा दर्ज, खोखे बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goli1फर्रुखाबाद: बीती गुरुवार रात दबंगो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पीड़ित महिला ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस ने मौके से दो को गिरफ्तार कर लिया है| उनके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद कर लिया है| पुलिस को मौके पर खोखे भी बरामद हुये है|

कोतवाली में 6 बी आवास विकास निवासी महिला सरोज चौहान ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह बीती रात 10 बजे परिवार के साथ घर के बाहर खड़ी थी| तभी मौके पर सौरभ पुत्र ब्रजराज खटिक और जितेन्द्र खटिक अपने चार अज्ञात साथियों के साथ आ गये| आरोपियों ने पहले तो गालीगलौज करने का प्रयास किया| बाद में उन्होंने जब गाली का विरोध किया तो दबंगो ने तमंचो से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी| जिससे भगदड़ मंच गयी| लोग अपने-अपने घरो में दुबक गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने मौके से आरोपी रमेश और सौरभ को हिरासत में ले लिया| कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|पकड़े गये आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है|