ब्रेकिंग: पूर्व सैनिक और परिजनों को बंधक बना दिन दहाड़े डाली डकैती

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

luutkp singh copyफर्रुखाबाद: पुलिस को एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ा होमवर्क दे दिया| जब कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड मसेनी में पूर्व सैनिक में मकान में दिन दहाड़े घुसकर परिवार सहित सभी को बंधक बना दिया और जेबरत और नकदी लूट ले गये| पुलिस जाँच में जुट गयी है| गम्भीर रूप से घायल पूर्व सैनिक कुनेंद्र पाल सिंह राठौर और उनकी पत्नी ऊषा राठौर को आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया|

घायल पूर्व सैनिक केपी सिंह की पुत्री कल्पना ने बताया कि पिता घर पर खाना खा रहे थे| उसके अलावा घर पर माँ ऊषा राठौर, कल्पना का तीन वर्षीय पुत्र अरनभ था | दोपहर लगभग 11:30 बजे मेंन गेट से एक युवक घुसा तो केपी सिंह ने उससे पूंछा की आप कौन है| उसने कहा कि उनके नाम की शिकायत है और वह जाँच करने आया है | तभी पीछे से दो और युवक घर में दाखिल हो गये| उन्होंने पिस्टल की बट से पूर्व सैनिक को घायल कर दिया||

उनकी पत्नी को भी सर में पिस्टलो से कई हमले किये गये| जिससे वह भी लहूलुहान हो गयी| हमलाबरो ने कल्पना के तीन वर्षीय पुत्र अरनभ को पकड़ लिया और उसके ऊपर पिस्टल तान दी| जिससे सभी सकते में आ गये| केपी सिंह का कहना है कि उनकी पुत्री कल्पना ने जब पूंछा तो हमलाबरो ने कहा की वह सुपारी किलर है और वह केपी सिंह के पुत्र हर्षवर्धन को खत्म करने के लिये आये है|

बदमाशो ने केपी सिंह, उनकी पत्नी ऊषा, और पुत्री कल्पना के हाथ बांध कर कमरे में बंद कर दिया और उनके घर रह रहे केपी सिंह के साले ब्रजेश के पुत्र ज्ञानू को दुसरे कमरे में बंद कर दिया| उनकी पत्नी के हाथ नही बांधे गये| बदमाशो ने अलमारी में रखी नकदी जेबर को साफ किया और बड़े आराम से निकल गये| इसके बाद ऊषा के हाथ खुले होने से उन्होंने अपने पति के हाथ खोले| इसके बाद उन्होंने सभी के हाथ खोल दिये | घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर एसपी राजेश कृष्णा, एएसपी अशोक कुमार, सीओ लेखराज, दरोगा यतेन्द्र यादव, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित, दरोगा त्रिभुवन सिंह , फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी|

घायलों को आर्मी के अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने बताया कि जाँच की जा रही है| मामला सुपारी देकर हत्या कराने के इरादे भी हो सकता है| क्योंकि पूर्व सैनिक का पुत्र हर्षवर्धन प्रापर्टी डीलिंग, बालू खनन आदि का काम करता था| इस मामले को भी जाँच में शामिल किया जायेगा| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जायेगा|