गंगा में स्नान करने गये दो बच्चे डूबे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक राष्ट्रीय

GOLU GNGAAफर्रुखाबाद: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आये दो बच्चे डूब गये| जिंसकी तकरीबन चार घंटे तक गोताखोरो ने तलाश की लेकिन वह बरामद नही हुये|

पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के कलान नया गाँव निवासी मनोरमा अपने 7 वर्षीय पुत्र गोलू के साथ मायके जनपद हरदोई के पाली थरिया आयी थी| शनिवार को थरिया के ग्राम प्रधान अवनीश यादव अन्य गाँव वालो के साथ गंगा नहाने के लिये आया ओ मनोरमा भी गंगा स्नान करने आयी| जब सभी गंगा में स्नान कर रहे थे तभी मनोरमा का पुत्र गोलू और और थरिया निवासी रामराज का 7 वर्षीय पुत्र गंगा में डूब गये| बच्चो कजे डूबने की खबर पर कई गोताखोर गंगा में कूद गये| मौके पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ लेखराज, कोतवाल डीके सिंह आदि मौके पर पंहुचे| तकरीबन चार घंटे तक चली तलाश के बाद भी दोनों बरामद नही हुये|

कोतवाल देवेन्द्र शर्मा ने बताया की शनिवार को काफी तलाश के बाद भी बच्चो का कोई पता नही चला| रविवार को भी तलाश किया जायेगा|