नगर पालिका की लापरवाही से पटेल पार्क की हालत खस्ता

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

ptel 1ptel 2ptel 3ptel 6ptel 4ptel 7फर्रुखाबाद: अपनी गोद में फर्रुखाबाद महोत्सव जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कराने वाले नगर के प्रसिद्द पटेल पार्क की दुर्दशा देखि नही जा रही है| हालत यह है कि यदि जल्द ध्यान नही दिया गया तो पार्क मवेशियों का दबेला बनकर रह जायेगा| वर्तमान में सभी पार्क मेंअपनी मनमानी करने के बाज नही आ रहे है| पटेल की प्रतिमा तक में बिना किसी रुकावट के लोग अपने जानवर बांध रहे है | जिससे पार्क ने अपनी खूबसूरती खो दी है| लेकिन नगर पालिका की फाइलो में पटेल का रंगरोगन और सुन्दरीकरण होता ही रहता है|

नगर के बीचो बीच बने पटेल पार्क पूर्व में पल्ला पार्क के नाम से जाना जाता था| जिसके रख रखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका के पास है है| खबर में दिख रही तस्वीरे यह चीख-चीख कर कह रही है की पालिका अपनी जिम्मेदारी कितनी जिम्मेदारी से निभा रही है| पटेल पार्क में अन्दर मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही नलकूप विभाग ने अपने कब्जा कर रखा है| नलकूप की तरफ सैकड़ो की संख्या में पानी के पाइप डाले गये है| जिससे पार्क अक काफी हिस्सा उनके कब्जे में है| उसके पास ही में सरदार वल्लभ भाई पटेल की सफेद पत्थर की प्रतिमा लगी है| जिसकी दुर्दशा ओ कोई देखने वाला नही | प्रतिमा के चारो तरफ की रेलिंग केबल इस लिये टूट गयी की उसमे लोग अपने जानवर बांधते है| जिससे वह पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है| प्रतिमा के ठीक पीछे एक इलेक्ट्रानिक पेड़ लाखो खर्च कर लगाया गया था जो चंद रोज चलने के बाद बंद हो गया और फिर दोबारा नही चला|

पार्क में नगरपालिका के कर्मी कूड़ा उठाना तो दूर बल्कि उसमे कूड़ा डाल जाते है| पूरे पार्क पर आवारा जानवरों का अबैध कब्जा है| जगह जगह जानवर घूमते दिखे जायेगे| पार्क में बनी पानी की टंकी के पास भी स्थानीय लोग अपने जानवर बांधते है| जिससे पार्क में गंदगी का साम्राज्य है| अन्य गेट पर भी लोगो ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है | जिसमे सूअर आकर अपनी दावत खाते और और कूड़े के चक्कर में आम जनता को मुश्किल का सामना करना पढ़ता है| लेकिन नगर पालिका इस तरफ से पाना ध्यान हटाये हुये है|