सपा के जनता दरवार में समस्यो का मौके पर नही हो सका निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर लगने वाले जनता दरवार में एक भी समस्या का निस्तारण नही हो सका| सपा नेताओ ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को जल्द समस्या का निस्तारण करने को कहा गया है|

शुक्रवार को सपा ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, राम प्रकाश उर्फ कल्लू यादव, पियूष यादव, आदि ने जनता की समस्या सूनी| खुर्शीदा, हाशमी बेगम, रामेश्वरी, मुन्नी देवी, राम प्रकाश शुक्ला, चन्द्रमुखी, मुन्नी देवी, सीमा देवी आदि तकरीबन एक दर्जन फरियादियो ने जनता दरबार में हाजुरी लगायी| नेताओ ने सम्बन्धित शिकायत को अधिकारियों से जल्द समाधान करने की बात कही|

जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार को सदर विधायक विजय सिंह सपा कार्यालय के जनता दरबार में समस्या सुनेगे| उन्होंने बताया कि फरियादियो कि समस्या का मौके पर निस्तारण नही हो पाया| जल्द समस्या पर कार्यवाही करने के लिये अधिकारियो से फोन से कहा गया है|