एसडीएम के आदेश के बाद भी नही हटा सरकारी विधालय से अबैध कब्जा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

SCHOOL SDM HVLDAR copyAADFESHफर्रुखाबाद:(राजेपुर) एसडीएम अमृतपुर हवलदार सिंह ने बीते एक माह पूर्व विधालय की जमीन में बने अबैध कब्जे को हटाने के आदेश जारी किये गये| इसके बाद भी सरकारी विधालय की जमीन पर तीन दुकानों का निर्माण कराया गया है|

एसडीएम अमृतपुर हवलदार सिंह से बीते दिनों विपिन त्रिपाठी पुत्र राधेश्याम निवासी अमृतपुर ने शिकायत की थी कि अमृतपुर के सरकारी विधालय की जमीन पर अबैध कब्जा है| जिसको हटाने के लिये एसडीएम ने आदेश 11 मार्च को जारी किये थे| उन्होंने शिवमंगल सिंह प्र० राजस्व निरीक्षक , मनोज दीक्षित प्र० राजस्व निरीक्षक, लेखपाल राजेश कुमार व महेन्द्र सिंह कि संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर पैमाइश करे| इसके साथ ही साथ थानाध्यक्ष अमृतपुर को भी यह स्पष्ट आदेश दिये गये थे की मौके पर कोई अबैध निर्माण ना होने पाये|

टीम ने अपनी पैमाइश करके आख्या भी प्रस्तुत कर दी| जिसमे विवाहित क्षेत्र को लाल स्याही से प्रदर्शित किया गया है| जिसमे यह साफ लिखा है की जिस जमीन पर कब्जा किया गया है वह भूमि विधालय की ही है| इसके बाद भी आज तक भूमि पर से कब्जा नही हटाया गया|

एसडीएम अमृतपुर हवलदार सिंह ने बताया जाँच टीम ने अपनी आख्या दे दी है| जिसमे निर्माण विधालय की भूमि पर ही पाया गया है| निर्माण करने वाले को कार्यालय में अपने अभिलेखों के साथ तलब किया है| उसके अभिलेखों का अवलोकन कर अबैध निर्माण गिराया जायेगा| इसके साथ ही साथ बीएसए को भी इसमे हस्तक्षेप करना चाहिए| बीएसए से इस सम्बन्ध में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसिब नही किया|