तेज गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रही पानी की टंकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

tnkiफर्रुखाबाद:(राजेपुर) लापरवाही किसी की भी हो लेकिन पैसा तो जनता की खून-पसीने की कमाई का ही है| वर्तमान समय में अधिकारियो और नेताओ के बीच सफेद हाथी बनी पानी की टंकी अब भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिये मोहताज है|

बीते पांच वर्षो से टंकी के पाइप टूटे है| उसमे सप्लाई नही दी जा रही है| जिससे ग्रामीण जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| बीते वर्ष 2004 में जल निगम के द्वारा 70 लाख रुपया की लागत से बनायी गयी थी| लेकिन राजेपुर के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता की लापरवाही से पाइप लाइन टूट गयी| उसे दुरुस्त ना कराने से वह सफेद हाथी बन गयी है| बीडीयो डॉ० विपिन कुमार ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| जाँच करायी जाएगी| वही ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमारी ने कहा की जल्द टंकी को दुरस्त कराकर शूरू कराया जायेगा| ग्रामीणों के घर तक पानी पंहुचेगा|