किशोर की हत्या में पड़ोसी महिला गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

minaa kmalgnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना में दर्ज किशोर की गला घोटकर हत्या के मुकदमे में पुलिस ने पडोस की महिला को उसकी तीन माह की मासूम बच्ची का भी चालन कर दिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम कड़हर निवासी 11 वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र रवीन्द्र कुशवाह की गला घोटकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने दर्ज मुकदमे में पडोस की महिला मीना व उसकी तीन माह की बच्ची का चालन कर दिया| पुलिस को मीना ने बताया की जिस समय घटना हुई वह अपने घर में सरसों साफ़ कर रही थी | जब शोर सुना तब वह उसके घर गयी| उसे देखकर सर्वजीत के परिजन उस पर हत्या का आरोप लगाने लगे| जिसके बाद वह अपने घर वापस आ गयी थी| तीन दिन पहले सर्वजीत की बकरी उसकी फुलबारी खा गयी| जिसको लेकर विवाद हुआ| जिसकी खुन्नस में उसका नाम रखा गया| महिला के 6 बच्चे है|

थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया की मुकदमे में नामजद महिला को उसकी बच्ची सहित न्यायालय में पेश किया गया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|